मिर्जापुर

यूपी में 8 लोग ट्रेन से कटे, गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर से धड़धड़ाती हुई निकली कालका एक्सप्रेस

6 Killed After Hit By Train In Mirzapur: देव दीपवाली पर मातम पसर गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 6 लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
8 people tragically killed after being hit by train in mirzapur uttar pradesh
मिर्जापुर में 8 लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत। फोटो सोर्स- Video Grab

6 Killed After Hit By Train In Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुल 8 श्रद्धालु ट्रेन से कटे गए। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत पर ही हो गई। चुनार रेलवे स्टेशन पर हादसा हुआ। श्रद्धालु पटरी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सभी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है।

कार्तिक स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे चोपन से एक पैसेंजर ट्रेन चुनार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची। कार्तिक स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण कई लोग प्लेटफॉर्म की बजाय दूसरी ओर ट्रैक से उतरने लगे। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से कालका एक्सप्रेस तेज रफ्तार में गुजरी। श्रद्धालु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रेन कई लोगों को अपनी चपेट में लेती चली गई।

यात्रियों के शव और अंग ट्रैक पर बिखरे

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझने या संभलने का मौका नहीं मिला। यात्रियों के शव और अंग ट्रैक पर बिखरे पड़े थे।

मृतकों के नाम की सूची

सविता (28) पत्नी राजकुमार, निवासी कमरिया थाना राजगढ़
साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद
शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर
अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद
सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल, निवासी महुआरी थाना पड़री
कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव, निवासी बसवा थाना कर्मा सोनभद्र

मिर्जापुर के GRP इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यात्री ट्रेन से उतरे, वहीं दूसरी तरफ से आई ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस वजह से हादसा हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Updated on:
05 Nov 2025 01:34 pm
Published on:
05 Nov 2025 11:09 am
Also Read
View All
‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक

मिर्जापुर में डीसीएम की टक्कर से 3 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, बाइक सवार घायल

मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में धौंस जमा रहा था फर्जी इंस्पेक्टर, तैनाती की बात पूछने पर फंसा पेंच

रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान