मिर्जापुर

BREAKING: भाजपा ने अपना दल को दी विधान परिषद की 11वीं सीट, आशीष पटेल होंगे उम्मीदवार

विधान परिषद की 11वीं सीट पर दिलचस्प हुआ मुकामला, भाजपा के सहयोगी अपना दल ने उतारा प्रत्याशी।
2 min read
Asheesh Patel
आशीष पटेल

मिर्जापुर. राज्य सभा चुनावों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के एमसलसी चुनाव की सियासत भी दिलचस्प होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी की 13 में से 10 विधानसभा सीटों पर जीत तय है। दो पर समाजवादी पार्टी की। बाकी बची एक सीट को लेकर भाजपा ने एक बार फिर लड़ाई दिलचस्प कर दी है। बची हुई सीट पर भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल सोने लाल को यह सीट दे दी है। इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल उम्मीदवार होंगे। उनकी पार्टी अपना दल एस ने उनकी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।


पटेल वोटों में अच्छी पकड़ के चलते भाजपा ने 2014 के चुनावों में अपना दल के साथ गठबंधन किया था। अपना दल ने प्रतापगढ़ और मिर्जापुर दो सीओं पर सांसदी का चुनाव जीता था। मिर्जापुर से खुद मंत्री अनुप्रिया पटेल जीतीं तो प्रतापगढ़ से कुवर हरिवंश सिंह लोकसभा चुनाव जीत गए। बाद में अपना दल में दो फाड़ हुआ और मां बेटी में पार्टी बंट गयी। बावजूद इसके विधानसभा चुनावों में अनुप्रिया पटेल के पभुत्व वाली अपना दल सोनेलाल ने अच्छा प्रदर्शन किया।


केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद पटेल बाहुल्य फूलपुर सीट रिक्त हो गयी। तब ऐसी चर्चा थी कि यह सीट अनुप्रिया के खाते में जा सकती है। पर यहां भाजपा ने बनारस से आयातित पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह पटेल को चुनाव लड़ाया और यहां सपा-बसपा का गठजोड़ भारी पड़ा। सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल चुनाव जीत गए।
अभी हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी आए और उनकी सभी के साथ बातचीत हुई। सियासी पंडितों का मानना है कि उसके बाद ही अचानक मिर्जापुर के जिलाधिकारी बदले गए और अब अपना दल के लिये एमसलसी चुनाव में एक सीट दी गयी है। बहारहाल जो भी हो पर इस सीट को जीतने के लिये भाजपा को राज्यसभा चुनाव से भी ज्यादा सधी हुई रणनीति अपनानी होगी।
by Suresh Singh

Published on:
15 Apr 2018 06:42 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक