मिर्जापुर

मिर्जापुर में मौत का तांडव: ट्रक की टक्कर से धधकी बोलेरो, चीखने का भी नहीं मिला मौका, जिंदा जल गए 6 लोग

Mirzapur News: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग ने पलभर में विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला।

2 min read
mirzapur dramandganj car fire accident
मिर्जापुर में मौत का तांडव..

Car Fire Accident Mirzapur: बुधवार रात करीब आठ बजे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक एक चार पहिया वाहन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

टक्कर के बाद लगी आग

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो वाहन घाटी से नीचे उतर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया और उसने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक से जा भिड़ी। इस भयानक टक्कर के बाद बोलेरो दोनों ट्रकों के बीच फंस गई और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई, जिससे अंदर बैठे सभी यात्री आग की लपटों में घिर गए।

जिंदा जल गए वाहन सवार

हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो में सवार लोग जिंदा ही जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद वाहन के अंदर चीख-पुकार मच गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी बाहर नहीं निकल सका। वहीं दूसरी ओर, एक अन्य कार में भी आग लगने की बात सामने आई है, जिससे उसमें सवार लोगों के भी झुलसने की सूचना है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग की भयावहता के आगे सब बेबस नजर आए।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अग्निशमन विभाग की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। इसके बाद जले हुए शवों को बाहर निकाला गया और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई।

ओवरटेक और ब्रेक फेल बना कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा ओवरटेक करने की कोशिश और ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घाटी और घुमावदार रास्ते के चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और यह भीषण दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि सड़क की बनावट बेहद खतरनाक है।

नेशनल हाईवे की खामियों पर उठे सवाल

यह हादसा नेशनल हाईवे-135 पर हुआ है, जहां सड़क की खराब संरचना को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। ड्रमंडगंज घाटी, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है, हादसों के लिए कुख्यात बन चुकी है। यहां आए दिन ब्रेक फेल और टक्कर की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

Published on:
22 Apr 2026 10:37 pm
Also Read
View All
रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार