10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

Mirzapur Latest News। Dead body found in mirzapur : मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नहर के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था...

2 min read
Google source verification
crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-पत्रिका न्यूज

Mirzapur Crime News:मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नहर के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक घर में कमाने वाला इकलौता इंसान था और उसकी छह बहने हैं। युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह लहंगपुर स्थित नहर के समीप से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले सूर्य बली के इकलौते बेटे किशन के रूप में हुई है। नहर के पास ही स्थित विद्युत केंद्र के पास उसका शव पड़ा हुआ था। सुबह ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई।

परिजनों नें लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतक के पिता ने बताया कि वह घर में कमाने वाला इकलौता इंसान था और उनकी 6 बेटियां हैं। वहीं, युवक की मौत के बाद उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 'अब हम राखी किस बंधेंगे' बोलकर उसकी बहानें दहाड़ मार कर रो रही थी। इस मंजर को देखने के बाद ग्रामीणों का भी हृदय पसिज गया।

घटना की जानकारी के बाद एडिशनल एसपी राजकुमार मीणा और क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर घटना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने मौके का मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि युवक के पैर में बिजली के करंट से जलने के निशान दिख रहे हैं। वहीं, उसके सिर और पीठ पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि बीती रात आंधी तूफान आया था और युवक खाना खाकर घर से टहलने निकला था, जिसके बाद से वाह लापता हो गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त की जा रही है। फिलहाल, युवक की मौत दुर्घटना लग रही है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर फॉरेन्सिक टीम भी पहुंची हुई थी और उसने सबूत इकठ्ठा किए हैं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण बिजली के करंट से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग