मिर्जापुर

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

Three people died in an accident in mirzapur : अहरौरा के ग्राम कुदारन चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक पास के ही मकान में घुस गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं...
2 min read
Mirzapur news
Pc-Patrika

Accident in Mirzapur : मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घाटी है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। वहीं, मकान में सो रहे पांच लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सोनभद्र की तरफ जा रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक, अहरौरा के ग्राम कुदारन चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक पास के ही मकान में घुस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसका आगे का टायर फट गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गया। वहीं, ट्रक के घर में घुस जाने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। घर में सो रहे राजाराम (47) सुखिया (70) चांदतारा (45) की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुहानी (12) सुनील शर्मा (45) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पीछे करवा कर सभी को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए सुहानी और सुनील शर्मा को इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड चुनार भिजवाया गया। वहीं, दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान राजाराम, सुखिया और चांदतारा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोली पुलिस

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मौके पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह 3 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा है, जिसमें सो रहे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। घटना की जानकारी होने के बाद तुरंत पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान पांच लोगों को बाहर निकल गया, जिनमें से तीन की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्ज में ले लिया गया है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Updated on:
16 Jul 2026 08:00 am
Published on:
16 Jul 2026 08:00 am
Also Read
View All
मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक

मिर्जापुर में डीसीएम की टक्कर से 3 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, बाइक सवार घायल

मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में धौंस जमा रहा था फर्जी इंस्पेक्टर, तैनाती की बात पूछने पर फंसा पेंच