मिर्जापुर

मिर्जापुर के 3 मजदूर उबलते मटेरियल में जिंदा खाक: सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, पहली ही शिफ्ट में मौत

Mirzapur News: राजस्थान के ब्यावर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया, जहां मिर्जापुर के तीन मजदूर 1100°C तापमान पर उबलते मटेरियल की चपेट में आकर जिंदा जल गए। इनमें से दो मजदूर अपने पहले ही दिन काम पर आए थे।
less than 1 minute read
mirzapur workers burnt alive cement factory boiler explosion rajasthan
मिर्जापुर के 3 मजदूर उबलते मटेरियल में जिंदा खाक: AI Generated Image

Mirzapur workers burnt alive cement factory: राजस्थान के ब्यावर जिले के रास थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत तीन मजदूर 1100 डिग्री सेल्सियस पर उबलते हुए मटेरियल की चपेट में आकर जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्लीन सेक्शन में तापमान हमेशा बेहद गर्म रहता है, जिससे किसी भी दुर्घटना में जान बचाने का मौका लगभग नामुमकिन हो जाता है।

पहले ही दिन काम पर आए थे दो मजदूर

मृतकों की पहचान अजय कुमार (21) पुत्र वंश नारायण, पप्पू कुमार (25) पुत्र दुर्गा कुमार और गोविंद मौर्या (22) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के निवासी थे। इनमें से अजय और गोविंद अपने पहले ही दिन फैक्ट्री में काम करने आए थे, जबकि पप्पू पिछले एक महीने से वहीं कार्यरत था। यह जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के कई परिजन भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं, जिन्होंने शव सौंपने की मांग करते हुए जमकर विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस तुरंत सक्रिय नहीं हुई। औपचारिकताओं में देरी के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

Updated on:
21 Nov 2025 10:35 pm
Published on:
21 Nov 2025 10:35 pm
Also Read
View All
‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक

मिर्जापुर में डीसीएम की टक्कर से 3 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, बाइक सवार घायल

मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में धौंस जमा रहा था फर्जी इंस्पेक्टर, तैनाती की बात पूछने पर फंसा पेंच

रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान