मिर्जापुर

स्मारक घोटाले में मिर्जापुर से विजिलेंस ने दो को किया गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने मिर्जापुर के अहरौरा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पत्थर के खनन से जुड़े हैं।  

less than 1 minute read
Arrested
गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मिर्जापुर. बसपा सरकार के दौरान हुए स्मारक घोटाले के मामले में जांच कर रही विजिलेंस की टीम ने मिर्जापुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी मिर्जापुर के अहरौरा थानाक्षेत्र से दो दिन पहले हुई है। गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्ति पत्थर खनन के पट्टेदार हैं। आरोप है कि लखनऊ में बने स्मारकों में मर्जहापुर के अहरौरा के गुलाबी पत्थर लगाए गए, लेकिन उसकी सप्लाई राजस्थान से दिखाई गई। इस घोटाले की जां कर रही विजिलेंस टीम दो दिन पहले मिर्जापुर आई और अहरौरा क्षेत्र से रमेश यादव व किशोरी लाल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर ले गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने भी दोेनों गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

Published on:
28 Jun 2021 09:29 pm
Also Read
View All
रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार