मिर्ज़ापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मिर्जापुर पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में अब तक 5 करोङ 42 लाख की संपत्ति को सीज कर चुकी है। पुलिस ने गैंगेस्टर अपराधी और शराब माफिया अनूप मालवीय उर्फ टाईगर के साथी कमलेश मौर्य और उसके भाई का नव निर्मित मकान कुर्क किया गया। इस दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ एडिशनल एसपी खुद कार्रवाई के लिये विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगज़ा पाण्डेय गांव पहुंचे। जब्त संपत्ति की कीमत करीब पचास लाख आंकी गई है।