मिर्जापुर. 218 करोड़ रुपये वाले नेशनल हाइवे की सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी। वहीं जगह-जगह धंसने लगी जहां करीब दो माह पहले ही सड़क का निर्माण किया गया था। मिर्जापुर से प्रयागराज नेशनल हाइवे 76 की सड़क का यही हाल है। बात इतनी ही नहीं, नेशनल हाइवे 7 पर वाराणसी से सोनभद्र के बीच बेलन नदी पर बना पुल तो ट्रायल के लिये खोलते ही गाड़ियों की आवाजाही नहीं सह पा रहा और उसपर भी सड़क घंस गई। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए केंन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दोनों निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।