विविध भारत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 101 मुस्लिम जोड़ों ने रचाई शादी

इस समारोह का आयोजन कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने किया था। इस आयोजन में भारी तादाद में लोग शामिल हुए।
2 min read
marriage
marriage

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार की रात को करीब 101 मुस्लिम जोड़ों ने सामूहिक विवाह किया। इस समारोह का आयोजन कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने किया था। इस आयोजन में औरंगाबाद और आसपास क्षेत्र से भारी तादाद में लोग पहुंचे। इस दौरान सभी जोड़ों को लोगों ने उपहार भी भेंट किए।

यह आयोजन मुस्लिम समाज व नवजीवन बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था औरंगाबाद की ओर से किया गया था। इसका नेतृत्व कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी कर रहे थे। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी इस तरह के आयोजनों से पहले भी जुड़े रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह से समाज में सामूहिक विवाह का चलन बढ़ सकेगा। यह सभी जोड़े काफी गरीब थे, ऐसे में सभी के लिए एक आयोजन कर उनका विवाह संपन्न कराया गया।

कौन है बाबा सिद्दीकी

ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी, जिसे बाबा सिद्दीकी भी कहा जाता है, 1977 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने विभिन्न छात्र आंदोलनों में भी भाग लिया। 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस के बांद्रा तालुका के महासचिव बने। 1988 में वह मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। चार साल बाद उन्हें मुंबई नगर निगम में नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया और पांच साल बाद फिर से निर्वाचित किया गया। वह 1999 में बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। 2004 और 2009 में उन्हें फिर से निर्वाचित किया गया। उन्हें महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, एफडीए और उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री भी नियुक्त किया गया। 2011 में, उन्होंने बांद्रा-खार में एक इको-गार्डन के निर्माण को वित्तीय सहायता भी दी।

इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते हैं

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र में बांद्रा पश्चिम से 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे। वह ज्यादातर इफ्तर पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पार्टी में कई मशहूर हस्तियां शामिल होती आईं हैं। उनकी इफ्तार पार्टी की मदद से शाहरुख और सलमान के बीच की दूरियां कम हुईं हैं। दोनों इस पार्टी में दो साल पहले एक साथ नजर आए थे।

Published on:
28 Apr 2018 10:46 am
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य