विविध भारत

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट

दो से छह घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में सदीै ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड
less than 1 minute read
trains_late.jpg
train

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें दो से छह घंटे तक देर चल रही हैं। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। उत्तरी रेलवे के अनुसार- गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने तय समय से 6.15 घंटे देर रही, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे और पुरु-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.30 घंटे देर रही।

दो से छह पांच घंटे की देरी से चल रही हैं ट्रेनें

वहीं डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस भी 5.30 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे पीछे चल रही है। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 3.40 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे और भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ भी तीन घंटे की देरी से चल रही है। वहीं शनिवार को दिल्ली रवाना होने वाली करीब 24 ट्रेनें दो से छह घंटे की देरी से चल रही थी। बता दें, पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

ठंड ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार- दिल्ली में ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले साल 1901 में इतनी ठंड पड़ी थी। बताया जा रहा है कि 118 साल में ये दूसरा दिसंबर का महीना है जब दिल्ली में इतनी जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

Updated on:
29 Dec 2019 12:51 pm
Published on:
29 Dec 2019 12:34 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार