
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अगले साल के लिए सरकारी छुटि्टयों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की जयंती और शहीदी दिवस को हटा दिया गया है। लेकिन 'विलय दिवस' के तौर पर मनाए जाने वाले 26 अक्टूबर को इस सूची में जगह दी गई है।
2019 की तुलना में एक छुट्टी कम
सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव जीएल शर्मा की ओर से शुक्रवार देर रात जारी सूची के अनुसार- 2020 में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 सरकारी छुट्टियां होंगी। यह 2019 की तुलना में एक कम है। 2019 में 28 सरकारी छुट्टियां घोषित की गई थीं।
विलय दिवस को छुट्टियों में शामिल रखा गया
एक आदेश में बताया गया है कि दो सरकारी छुट्टियों को 2020 के लिए जारी छुट्टियों की सूची में से बाहर कर दिया गया है। इनमें 13 जुलाई को मनाया जाने वाला शहीदी दिवस और पांच दिसंबर को मनाई जाने वाली शेख अब्दुल्ला की जयंती शामिल है। हालांकि, इस सूची में 26 अक्टूबर को मनाए जाने वाले ‘विलय दिवस’ को अगले साल की छुट्टी के तौर पर शामिल किया गया है। इनके अलावा 46 और छुट्टियां हैं, जिनमें कश्मीर ? क्षेत्र की चार, जम्मू की तीन प्रांतीय छुट्टियां, आठ स्थानीय छुट्टियां और चार ऐच्छिक अवकाश हैं। 2019 में इस तरह की 47 छुट्टियां थीं।
महाराजा हरि सिंह ने की थी विलय संधि
बता दें, तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को विलय की संधि (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एसेसन) पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर एक दिन बाद भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने हस्ताक्षर किए थे।
Updated on:
28 Dec 2019 03:54 pm
Published on:
28 Dec 2019 12:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
