विविध भारत

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 185 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, 9 की मौत

बीते 24 घंटों मे ठीक होने के बाद 315 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। विभाग के अनुसार एक दिन में 62,307 सैंपलों की जांच की गई थी।

less than 1 minute read
Jan 24, 2021
Outbreak in Corona epidemic in America, for the first time more than four thousand deaths in a day

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दर की रफ्तार राजधानी में कम हो गई है। पिछले दो महीनों से दिल्ली में नए मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। यहां रिकवरी रेट 98% के पार हो गया है और अब केवल 0.27% एक्टिव कोरोना मरीज़ बचे हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राजधानी में 185 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 9 मरीजों की मौत हुई है।इस दौरान ठीक होने के बाद 315 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। विभाग के अनुसार रविवार को समाप्त 24 घंटों में कुल 62,307 सैंपलों की जांच की गई थी।इन टेस्ट को मिलाकर कर अब तक कुल 1,03,51,768 टेस्ट हुए है।

185 नए कोरोना मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,33,924 तक पहुंच गई है। इनमें से 6,21,375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस 10,808 लोगों की जान ले चुका है। वहीं दिल्ली में सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 1741 तक पहुंच चुकी है। इनमें से 916 घरों में आइसोलेशन में हैं।

बता दें दिल्ली में फिलहाल कुल संक्रमण दर 629 फीसदी है।जबकि रिकवरी रेट 98.02% हो गया है। राजधानी में केवल 0.27% एक्टिव कोरोना मरीज़ हैं। वहीं डेथ रेट- 1.70% और पॉजिटिविटी रेट 0.30% है।

Published on:
24 Jan 2021 05:27 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?