विविध भारत

1955 : इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया बना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

अंग्रेजों से आजादी के बाद से ही भारत का एक नया सफर शुरू हुआ, मकसद था अपनी खोई हुई पहचान

2 min read
Aug 09, 2017
SBI, State bank of india
SBI, State bank of india

अंग्रेजों से आजादी के बाद से ही भारत का एक नया सफर शुरू हुआ। मकसद था अपनी खोई हुई पहचान फिर से हासिल करना। इस बीच साल दर साल कई बड़े बदलाव देखने को मिले। इनमें से एक था भारतीय बैंकिंग के क्षेत्र का बड़ा बदलाव और आजाद भारत का बैंकिंग की दुनिया में पहला कदम। वर्ष 1955 में द इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम मिला।

द इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 28 जनवरी 1921 को हुई थी। उस समय यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पुराना और सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक था। इस बैंक की स्थापना जे एम केंस ने की थी। इसे बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बॉम्बे और बैंक ऑफ मद्रास को मिला कर बनाया गया था, लेकिन यह एक तरह से अंग्रेजों का ही बैंक था। वर्ष 1955 को भारतीय रिजर्व बैंक ने इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया में कंट्रोलिंग इंस्ट्रस्ट हासिल किया और 30 अप्रेल 1955 को इसका नाम बदल कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर दिया।

द हिंदू मैरिज एक्ट, 1955

आजाद भारत के रचे जा रहे नए इतिहास में साल 1955 हिंदू मैरिज एक्ट का भी जन्मदाता बना। पार्लियामेंट ऑफ इंडिया ने वर्ष 1955 को इस एक्ट को मान्यता दी। उस समय हिंदू कोड बिल्स के तीन और कानून लागू हुए - हिंदू सक्सेशन एक्ट 1956, हिंदू माइनॉरिटी एंड गार्डियनशिप एक्ट 1956 और हिंदु एडॉप्शंस एंड मेंटेनेंस एक्ट 1956.

द हिंदू मैरिज एक्ट बनाने के पीछे मकसद था हिंदू व अन्य धर्म के लोगों की शादी को कानूनी मान्यता देना। इस कानून को बनाने के लिए सास्त्रिक लॉ को संशोधित किया गया और इसमें अलगाव व तलाक को भी जोड़ा गया। यह पहले सास्त्रिक लॉ में शामिल नहीं थे। इससे हिंदू धर्म के सभी तबकों के लिए कानून एक समान हो गया। यह कानून हर उस व्यक्ति पर लागू होता है जो-
- व्यक्ति हिंदू धर्म को मानता है
- व्यक्ति बुद्धिस्ट, जैन या सिख धर्म को मानता है
- व्यक्ति मुस्लिक, क्रिश्चियन, पारसी और जियु धर्म को ना मानता हो

श्री 420 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
इसी साल रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म श्री 420 वर्ष 1955 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। जिस तरह भारत तरक्की कर रहा था, उस दौर में भारतीय सिनेमा भी रफ्तार पकड़ चुका था। श्री 420 फिल्म की कमाई इस बात का सबूत थी। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.94 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह समय के लिहाज से काफी बड़ा आंकड़ा था। फिल्म का निर्देशन और निर्माण राज कपूर ने ही किया था। फिल्म में उनकी हीरोइन नरगिस थीं। इस फिल्म का गाना मेरा जूता है जापानी आज भी लोगों के जहन में अपनी खास जगह बनाए हुए है। यह गाना आजाद भारत का नया देशभक्ति गीत बनकर उबरा।"

Published on:
09 Aug 2017 07:39 am