विविध भारत

गुजरात में हादसा: दीवार गिरने से चार की मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

गुजरात के बनासकांठा जिले में मकान की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2018, 11:19 AM IST
gujrat

नई दिल्ली। गुजरात में एक दीवार लोगों के लिए मौत लेकर आई। मामला गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा का है जहां एक मकान की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को धानेरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब मकान में पुनर्निमाण का काम चल रहा था। मारे गए लोगों के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखें ये दर्दनाक वीडियो-

Published on: