2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर को बड़ा करने के लिए तोड़ी थी दीवार, दिखा कुछ ऐसा कि सब आंखें फटी रह गई

खुफिया रास्ते में से निकल कर रही है एक सुरंग...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 3 Jan 2018, 12:54 PM IST

wall

कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं कि आपको यकीन करना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस शख्स के साथ, जिसने अपना घर बनाने के लिए साधारण-सी दिखने वाली दीवार को तोड़ा। उस शख्स ने दीवार क्या तोड़ी उसकी आंखे खुली रह गई। वह इसलिए क्योंकि दीवार टूटने पर जो दिखा वह एक रहस्यमई शहर था। 1963 में एक आदमी अपने घर की मरम्मत कर रहा था। अब जैसे अमूमन हर कोई चाहता है कि उसका घर बड़ा हो, उस शख्स ने भी चाहा। उसने अपने घर की एक दीवार तोड़ी ताकि वह अपने घर का विस्तार कर सके। जैसे ही उसने उस दीवार को तोड़कर गिराया वह हैरान रह गया।

टर्की के कप्पाडोकिया में डरंकुयू शहर की दरअसल उस दीवार के पीछे एक पूरा शहर बसा हुआ था। जो कि पूरे 18 मंजिल का था। क्या आपको यकीन हो रहा है? दरअसल उस दीवार के पीछे एक कमरा था। उस कमरे से एक खुफिया रास्ता निकल रहा था जो कि सीधा सुरंग में जाता था। यह सुरंग 18 मंजील नीचे थी और उसमें पूरा एक शहर बसा हुआ था। जिसमें घर के मकानों के साथ-साथ स्कूल हॉल, चर्च और बाजार सब थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस बात में कितनी सच्चाई है।