विविध भारत

‘हिंदू पाकिस्तान’ पर मचे हंगामे से लेकर विराट परीक्षा तक जानें 5 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे शुरू हो चुका है। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 6:12 PM IST
News
'हिंदू पाकिस्तान' पर मचे हंगामे से लेकर विराट परीक्षा तक जानें 5 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

1.) अमित शाह के निशाना परे कांग्रेस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत बिहार से हो रही है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार, स्कैम और घोटाले हुए हैं। शाह ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 में निश्चित रूप से महागठबंधन की हार होगी। सीटों को लेकर खींचतान पर अमित शाह ने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश से गठबंधन टूटने का सवाल ही नहीं उठता है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर का 'हिन्दू पाकिस्तान' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। शशि थरूर अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर भाजपा हिन्दू राष्ट्र कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं करती तो उसे यह आॅन रिकॉर्ड कहना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा इस बात को सार्वजनिक करे कि वह हिन्दू राष्ट्र में नहीं, बल्कि सेक्युलर गणतंत्र में भरोसा करती है। वहीं पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शशि थरूर का समर्थन किया है। इससे पहले बीजेपी के संबित पात्रा 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है। राहुल गांधी को थरूर के बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

उत्तर कश्मीर के त्रेह्गम कस्बे में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक पत्थरबाज की बात के बाद प्रशासन ने गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया है। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के डर के बीच त्रेह्गम में प्रतिबंध लगा दिया गया है और कुपवाड़ा के सीमावर्ती जिले में कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी स्कूलों व कॉलेजों को बंद कर दिया गया। वहीं प्रशासन ने बारामूला व कुपवाड़ा में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। वहीं जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है

केरल में दुष्कर्म के चार आरोपी पादरियों में से एक पादरी की गिरफ्तारी हो गई है। फादर जॉब मैथ्यू को पुलिस ने यहां पास की एक जगह से गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी पादरी ने गिरफ्तार किए जाने की बात से इनकार करते हुए कहा है कि उसने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस का कहना कि मैथ्यू को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाकी के दो आरोपी फादर सोनी वर्गीज और फादर जैस के. जॉर्ज अभी फरार हैं। बता दें कि इन पादरियों पर इलाके की एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है। उधर केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को मलंकारा आर्थोडॉक्स चर्च के तीन पादरियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

5.) वनडे में भी वसूलो अंग्रेजों से लगान

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। नॉटिंघम वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। सिद्धार्थ कौल का वनडे डेब्यू हुआ है। टी20 सीरीज में 2-1 के अंतर से मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम टी-20 सीरीज की हार से बाहर निकल कर अपने घर में वापसी के इरादे से उतरेगी।

Updated on:
12 Jul 2018, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान