विविध भारत

महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत का स्लैब गिरने से 7 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के ठाणे में उल्हासनगर में एक आवासीय बिल्डिंग के स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
2 min read
building slab collapses
building slab collapses

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। ठाणे के उल्हासनगर में एक आवासीय बिल्डिंग के स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। इस इमारत का नाम साईं सिद्धी है जो उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित है। यह घटना रात साढ़े नौ बजे के करीब की बताई गई है। यह बिल्डिंग पांच फ्लोर की थी। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

इमारत में 29 परिवार रहे थे
हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों का कहना है कि इमारत अचानक से गिर गई। घटना स्थल पर जगह कम होने की वजह से रेस्क्यू करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गया। हादसे के वक्त 5वीं और पहली मंजिल में लोग मौजूद थे। यह इमारत 26 साल पुरानी बताई जा रही है। यहां पर 29 परिवार रहते थे।

हादसे की जांच के लिए टीम का गठन
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है। ये लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। हादसे को लेकर ठाणे नगर निगम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं हादसे के मुख्य कारणों की जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा। निगम का कहना है कि टीम हादसे के मुख्य कारणों का पता लगाएगी और हादसे का दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कड़ी कार्रवाई होगी।

Published on:
29 May 2021 09:12 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद