विविध भारत

उत्तराखंड: भूस्खलन से मलबे में दबे 8 लोग, 3 शवों को निकाला गया

बादल फटने के बाद आए मलबे में एक ही परिवार के 8 लोग दब गए, 3 शवों को निकाला गया

2 min read
FILE

देहरादून। पहाड़ों पर भी कुदरत का कहर जारी है। बुधवार को भारी बारिश की वजह से टिहरी में एक मकान गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। कहा जा रहा है कि बादल फटने के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे ये हादसा हुआ है। मकान के मलबे में 8 लोग दब गए। तीन लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जिस घर पर मलबा आया उसमें आठ लोग रहते थे, जिनमें से केवल एक छोटी बच्ची के बचे होने की खबर है। इलाके में राहत बचाव कार्य जारी है। ये दुर्घटना टिहरी के घनसाली के कोट गांव में हुई है।कोट गांव बूढ़ा केदार के पास स्थित है। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। उधर टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील में जोरदार बारिश हुई। कोट गांव में बादल भी फटने की खबर है। बताया जा रहा है कि इससे इलाके में तबाही मची।

ये भी पढ़ें

मौत का मौसम बना मानसूनः देशभर में बारिश और बाढ़ से 1,276 की मौत

बदरीनाथ हाईवे से हटाया जा रहा है मलबा

बदरीनाथ हाईवे पर आए मलबे को हटाया जा रहा है। बुधवार की सुबह बदरीनाथ हाईवे दो और स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे कर्णप्रयाग से करीब 15 किमी. दूर देवलीगढ़ और छिनका में भी बंद है।खबरें के अनुसार बार-बार बाधित हो रहे बदरीनाथ हाईवे पर अब हर पांच किमी में एक जेसीबी तैनात रहेगी, ताकि हाईवे अधिक देर तक बंद न रहे। लामबगड़ और क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन में हाईवे के बार-बार बंद होने पर डीएम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

जम्मू कश्मीर हाईवे बंद

वहीं जम्मू एवं कश्मीर में उधमपुर के खेरी इलाके में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। यातायात बाधित हुआ पड़ा है, सड़क चालू करने की कोशिशें जारी हैं। मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने पहली बार मंच पर गाए गाने, केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद था संगीत कार्यक्रम का मकसद
Published on:
29 Aug 2018 09:32 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग