विविध भारत

उत्तराखंड: बादल फटने से मकान में जिंदा दफन हुए 8 लोग, 4 शवों को मलबे से निकाला गया बाहर

मकान के मलबे में 8 लोग दब गए
less than 1 minute read
landslide
उत्तराखंड: बादल फटने से मकान में जिंदा दफन हुए 8 लोग, 4 शवों को मलबे से निकाला गया बाहर

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में एक ही परिवार के 8 लोग अपने ही मकान में जिंदा दफन हो गए। सात लोगों की मौत की खबर है। चार लोगों के शव को मलबे से बाहर निकाला गया है। खबरों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब चार बजे बादल फट गया। जिसके बाद भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से टिहरी का एक मकान गिर गया। मकान के मलबे में 8 लोग दब गए। 4 लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में केवल एक छोटी बच्ची के बचे होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है, राहत कार्य जारी है। ये दुर्घटना टिहरी के घनसाली के कोट गांव में हुई है। कोट गांव बूढ़ा केदार के पास स्थित है।

बदरीनाथ हाईवे से हटाया जा रहा है मलबा

बदरीनाथ हाईवे पर आए मलबे को हटाया जा रहा है। बुधवार की सुबह बदरीनाथ हाईवे दो और स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे कर्णप्रयाग से करीब 15 किमी. दूर देवलीगढ़ और छिनका में भी बंद है।खबरें के अनुसार बार-बार बाधित हो रहे बदरीनाथ हाईवे पर अब हर पांच किमी में एक जेसीबी तैनात रहेगी, ताकि हाईवे अधिक देर तक बंद न रहे। लामबगड़ और क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन में हाईवे के बार-बार बंद होने पर डीएम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

जम्मू कश्मीर हाईवे बंद

वहीं जम्मू एवं कश्मीर में उधमपुर के खेरी इलाके में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। यातायात बाधित हुआ पड़ा है, सड़क चालू करने की कोशिशें जारी हैं। मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

Published on:
29 Aug 2018 11:42 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video