विविध भारत

बड़ी खबर: ऑक्सफोर्ड की Corona Vaccine की कीमत का खुलासा, जानिए जनता को कितने में पड़ेगी एक डोज?

कोरोना वैक्सीन की कीमत को लेकर अदारा पूनावाला का बड़ा बयान पूनावाला बोले-सरकार और आम जनता के लिए अलग-अलग होंगे रेट
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 8:14 PM IST
बड़ी खबर: ऑक्सफोर्ड की Corona Vaccine की कीमत का खुलासा, जानिए जनता को कितने में पड़ेगी एक डोज?
बड़ी खबर: ऑक्सफोर्ड की Corona Vaccine की कीमत का खुलासा, जानिए जनता को कितने में पड़ेगी एक डोज?

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) की कीमतों को लेकर लंबे समय से लगाई जा रही अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने रविवार को कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अदार पूनावाला ने कहा कि सरकार और आम लोगों के लिए वैक्सीन की कीमतें अलग-अलग होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को ऑक्सफोर्ड (Oxford) की वैक्सीन 200 रुपए उपलब्ध होगी, जबकि जनता के लिए इसकी कीमत एक हजार रुपए होगी। आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच में भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन(कोविशिल्ड और कोवैक्सीन ) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिल चुकी है।

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद अब भारत में जल्द ही वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। सरकार की ओर से वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए शनिवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया। ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने देश में सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्‍ड वैक्‍सीन और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन के आपातकाल इस्तेमाल लिए मंजूरी दी गई है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की मांग को देखते हुए हर माह ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के 50-60 मिलियन डोज तैयार की जा रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी ने दावा किया है कि यह वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक की अपेक्षा सस्ती है और ट्रांसपोर्टेशन भी आसान है। आपको बता दें कि अकेले भारत ने आगामी छह महीने के भीतर 130 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने का टारगेट रखा है।

Updated on:
3 Jan 2021, 8:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत