मशहूर गायक अदनान सामी ने भी ट्वीट कर पाकिस्तानी ट्रॉलर्स की खिल्ली उड़ाई विक्रम के इसरो से संपर्क टूटने के बाद ट्विटर पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने ट्रोल किया था
नई दिल्ली। इसरो से चंद्रयान-2 के संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान में जहां खुशियां मनाईं गई थीं, अब वहां सन्नाटा पसरा है।
वजह इसरो द्वारा चंद्रयान-2 लैंडर विक्रम की खोज कर लेना है।
ऐसे में इस मुद्दे को लेकर फिल्मी दुनिया के मशहूर गायक अदनान सामी ने भी ट्वीट कर पाकिस्तानी ट्रॉलर्स की खिल्ली उड़ाई है।
आपको बता दें कि लैंडर विक्रम के इसरो से संपर्क टूटने के बाद ट्विटर पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने हिन्दुस्तान और स्पेस एजेंसी इसरो को ट्रोल किया था।
यहां तक कि इन लोगों में पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी और पाकिस्तानी आर्मी के स्पीकर आसिफ गफूर जैसे सत्ता में बैठे लोग भी शामिल थे।
चौंकाने वाली बात यह है कि लैंडर से इसरो के संपर्क टूटने के बावजूद जहां दुनिया भर के देश भारत की सराहना कर रहे थे, वहीं पाकिस्तान उसमें नुख्ताचीनी निकालने में लगा था।
अब जबकि इसरो ने व्रिकम लैंडर का पता लगा लिया है तो इस मुद्दे को लेकर मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी ट्वीट कर इन पाकिस्तानियों का करारा जवाब दिया।