
नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान 2 इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि, मिशन पूरा होने से ठीक पहले ISRO का संपर्क विक्रम लैंडर से टूट गया। भारतीय वैज्ञानिक दोबार विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हैं। इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि अगले 14 दिनों तक विक्रम लैंडर से संपर्क जोड़ने की कोशिश की जाएगी। आलम ये है कि इस मिशन को लेकर देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। इसी कड़ी में 10 साल के एक बच्चे ने इसरो को ऐस पत्र लिखा है, जो वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले 10 साल के आन्जनेय कौल ने इसरो वैज्ञानिकों को एक पत्र लिखा है। आन्जनेय की मां ज्योति कौल ने ट्वीटर पर इस पत्र को शेयर किया है। आग्नेय ने अपने पत्र में चंद्रयान 2 को लेकर लिखा कि इतनी जल्दी दुखी मत होइए। हम चांद पर जरूर पहुंचेंगे। हमारा अगला प्रयास चंद्रयान- 3 होगा जो अगले वर्ष जून में लॉन्च होगा। आन्जनेय ने आगे लिखा कि चंद्रयान- 2 का ऑर्बिटर कामयाबी से अपना काम कर रहा है।
वही हमें बताएगा कि आगे हमें क्या करना है। छात्र ने लिखा कि संभव है कि विक्रम चांद की सतह पर उतर गया हो, प्रज्ञान अब भी सही हो और ग्रैफिकल बैंड्स की तैयारी कर रहा हो। ऐसा हुआ तो सफलता हमारे हाथ होगी। आन्जनेय ने आखिरी में लिखा कि चिट्ठी इसरो के वैज्ञानिक अगली पीढ़ी के बच्चों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इसरो आप हमारे गौरव हैं। आन्जनेय के इस पत्र को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी समेत कई गणमान्य हस्तियों इसे रीट्वीट और लाइक किया।
गौरतलब है कि पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों की सरहान कर रहा है। सब उनके लिए दुआ कर रहे हैं और अब भी उम्मीद है कि विक्रम लैंडर से ISRO दोबारा संपर्क स्थापित कर सकता है। हालांकि, इसरो के कुछ अधिकारियों का कहना है कि दोबारा विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित होने की उम्मीद न के बराबर है।
Published on:
09 Sept 2019 12:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
