विविध भारत

पीएम मोदी के विमान को अपग्रेड करेगी एयर इंडिया, खर्च होंगे 1100 करोड़ रुपए

एयर इंडिया ने सिएटल स्थिम विमान कंपनी में निर्मित दो नए बोइंग विमानों को अमरीका वापस भेजने जा रही है। नए विमानों अपडेट करने में 1,100 करोड़ रुपए लगेंगे।

2 min read
पीएम मोदी के विमान को अपग्रेड करगी एयर इंडिया, खर्च होंगे 1100 करोड़ रूपए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश दौरे के वक्त सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। खबर है कि पीएम मोदी जिस विमान से विदेश भ्रमण पर जाते हैं उसे अपग्रेड करने की कवायद चल रही है। 1,100 करोड़ रुपए खर्च कर दो नए बोइंग 777 विमानों को पूरी तरह वीवीआईपी बनाया जाएगा। इसके बाद विमानों पर मिसाइल के हमले का भी असर नहीं होगा।

दो विमानों पर खर्च होंगे 1,100 करोड़

ये भी पढ़ें

International Yoga Day: कशमीर मुद्दे पर कोटा में बोले रामेदव – जो लोग प्यार की भाषा नहीं समझे, उन्हें मोक्ष का रास्ता दिखा दो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया, सिएटल स्थिम विमान कंपनी में निर्मित दो नए बोइंग विमानों को अमरीका वापस भेजने जा रही है। नए विमानों अपडेट करने में 1,100 करोड़ रुपए लगेंगे। अपडेट होने के बाद ये विमान मिसाइल हमले को नाकाम कर देगी। खबर है कि विमान में मिसाइल का ध्यान भटकाने वाली तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पीएम के मौजूदा विमान बोइंग 747 में भी ऐसी सुविधा है लेकिन अपडेट होने की बाद रडार वार्निंग सिस्टम और मिसाइल अप्रोच वार्निंग की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

अभी मोदी के विमान में हैं ये सुविधाएं

पीएम मोदी अभी जिस विमान का इस्तेमाल करते हैं वो भी कुछ कम नहीं है। विमान में कांफ्रेंस रूम, वीआईपी गेस्ट के लिए सिटिंग एरिया, एक ऑफिस और आराम करने के लिए प्राइवेट रूम तक उपलब्ध है। कुल मिलाकर पीएम की यात्रा को आरामदायक और जरुरत पड़ने पर ऑफिस का काम निपटाने तक की सभी सुविधाएं इस विमान में मौजूद रहती हैं। अगर बात बोइंग 777-300 की करें तो इसमें अमूमन 342 सीटें होती हैं।

सड़क पर ऐसी है मोदी की सुरक्षा

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए ज़्यादातर बीएमडब्ल्यू कार इस्तेमाल की जाती है, यह कार आपकी सोच से भी ज्यादा सुरक्षित है। मोदी की कार के साथ ही काफिले में 2 और डमी कार भी चलती हैं। ताकि हमलावर को पीएम की कार का पता न चल सके। काफिले में एक बेहद ही शक्तिशाली जैमर चलता है, जो आस-पास के सभी मोबाइल नेटवर्क को जाम कर देता है।

ये भी पढ़ें

राज्यसभा उपसभापति चुनाव : जीत-हार तय करने में ये दल होंगे निर्णायक
Published on:
19 Jun 2018 11:20 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग