विविध भारत

दिल्ली में फिर खराब हुई वायु गुणवत्ता, हल्के कोहरे से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रविवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा दृश्यता 800 मीटर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब 'खराब' श्रेणी में रही रविवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

less than 1 minute read

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रविवार की सुबह हल्का कोहरा ( Fog ) छाया रहा, और दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब 'खराब' श्रेणी में रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि सुबह के दौरान आंशिक बादल के साथ हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा।

शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि पालम क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड क्षेत्र में प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर 264 और पीएम 10 का स्तर 260 दर्ज किया गया, जिससे एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब, हरियाणा में बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के बावजूद व रविवार को ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में छह जनवरी से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा के करनाल व पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश 1.8 डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का स्वागत, तापमान गिरने की संभावना
Updated on:
05 Jan 2020 03:24 pm
Published on:
05 Jan 2020 12:09 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर