28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / दिल्ली में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का स्वागत, तापमान गिरने की संभावना

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का स्वागत, तापमान गिरने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ना जारी सोमवार 119 साल में दिसंबर महीने का सबसे सर्द दिन दर्ज रिकॉर्ड ठंड के बाद मंगलवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Dec 2019, 4:08 PM IST

j5.png

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का स्वागत

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। यहां सोमवार का दिन पिछले 119 साल में दिसंबर महीने का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया।

सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को इस रिकॉर्ड तोड़ ठंड के बाद मंगलवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रही।

कोल्ड अटैक की जद में दिल्ली, 34 ट्रेनों में 15 घंटों तक की देरी

आज के दिन सुबह आठ बजे का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि कोहरे के बावजूद सूरज की हल्की किरणों के साथ दृश्यता सोमवार की सुबह से बेहतर रही।

देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता ( ( Air quality ) में भी सुधार देखने को मिला, हालांकि, सबसे प्रदूषित क्षेत्र माना जाने वाला आनंद विहार ( Anand Vihar ) में वायु गुणवत्ता सूचकांक ( air quality index ) 372 दर्ज किया गया।

जद (यू) के पीके ने भाजपा के सुशील मोदी को बताया परिस्थितियों का उपमुख्यमंत्री

इससे पहले सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था, "सफदरगंज ऑब्जर्वेटरी में पिछले 118 सालों में (1901 से) सबसे कम अधिकतम तापमान 28 दिसंबर 1997 को 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह अगले तीन घंटों में आज (सोमवार) टूट सकता है।"

नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, 34 ट्रेनें लेट और 450 उड़ाने हुईं प्रभावित

सोमवार को दिन के अंत तक, सन 1901 के बाद से दिल्ली में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, इस दौरान अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नए साल में भी शीतलहर व कड़ाके की ठंड के बने रहने की संभावना है।