विविध भारत

मुंबई: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की गलती से Pok का मसला उलझा

शाह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया अनुच्छेद 370 राहुल गांधी के लिए राजीतिक मुद्दा, मेरे लिए राष्ट्रभक्ति
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2019, 8:04 AM IST
मुंबई: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की गलती की वजह से Pok का मसला उलझा
मुंबई: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की गलती की वजह से Pok का मसला उलझा

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे का जिक्र किया। शाह ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना हमारे लिए राजनीातिक मुद्दा नहीं था। यह कांग्रेस के लिए राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन हमारे लिए राष्ट्रभक्ति है ।

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित नेहरू की गलति की वजह से कश्मीर समस्या उठी और पीओके बना। शाह ने कहा कि अगर युद्धविराम नहीं होता तो POK भारत का हिस्सा होता। लेकिन आज पूरा हिन्दुस्तान चाहता है कि पाक अधिकृत कश्मीर ( PoK ) भारत का हिस्सा बने ।

आज पूरे कश्मीर में शांति का माहौल

विपक्ष की ओर से अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध करने पर भी अमित शाह ने तंज कसा । जब से अनुच्छेद 370 और 35-A वजूद में आई थी तब से संघ और भाजपा ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कि अनुच्छेद 370 देश को एक सूत्र में बांधने में बाधक था। लेकिन मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में आते ही आसानी से अनुच्छेद 370 और 35A हटा दिया। आज पूरे कश्मीर में शांति का माहौल है। अब कश्मीर में विकास की गंगा बहेगी और वहां आतंकवाद खत्म होगा।

तीन परिवारों ने मिलकर कश्मीर को लूटा

शाह ने कहा कि तीन परिवारों ने मिलकर कश्मीर को लूटा है। मोदी सरकार आने के बाद परिवारवादी पार्टियां अब खुद की जमीन तलाशने लगे हैं। अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में फिर से बीजेपी की जीत पक्की है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है।

Updated on:
23 Sep 2019, 8:04 AM IST
Published on: