विविध भारत

अमृतसर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर ने किया सुसाइड? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

अमृतसर रेल हादसे को लेकर जहां पूरा देश सदमे में है, वहीं एक पुल से फंदे पर लटके शख्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2018, 7:10 PM IST
rail accident
अमृतसर रेल हादसे पर रेलवे का बड़ा बयान, ट्रैक पर खड़े लोगों को बताया 'घुसपैठिया'

नई दिल्ली। अमृतसर रेल हादसे को लेकर जहां पूरा देश सदमे में है, वहीं एक पुल से फंदे पर लटके शख्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि रेल हादसे के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, यह दावा सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स की ओर से किया जा रहा है। हालांकि सबसे पहले इस दावे को शेयर करने वाले ने किए गए ट्वीट डीलीट कर दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही फंदे पर लटके शख्स की तस्वीरों के अलावा, ड्राइवर अरविंद कुमार की ओर से हादसे के बारे में दी गई सभी जानकारियों को ड्राइवर का सूइसाइड नोट बताकर शेयर किया जा रहा है। इन तस्वीरों में जो शख्स फंदे से लटका हुआ उसने पिंक कलर की शर्ट पहन रखी है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी भी खड़े हुए दिखाई दिए जा रहे हैं। यहां ट्रेन ड्राइवर की सुसाइड का दावा करने वाले लोगइस हादसे के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

वहीं, मामले की पड़ताल में पता चला है कि तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा शख्स ट्रेन का ड्राइवर नहीं है। ट्रेन का ड्राइवर तो फिलहाल हादसे की स्वतंत्र जांच कर रही पंजाब रेलवे की हिरासत में है। इसके साथ ही अमृतसर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर अमृत सिंह ने ड्राइवर की सुसाइड की खबरों को गलत बताया है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता