विविध भारत

पंजाब: अमृतसर चौरा बाजार मार्ग पर फिर शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन, 59 लोगों की हुई थी मौत

पंजाब के अमृतसर में दशहरे के दिन हुए भीषण रेल हादसे के बाद बाधित रूट को रविवार को फिर से सुचारू किया गया।
2 min read
Oct 21, 2018
news
पंजाब: अमृतसर चौरा बाजार मार्ग पर फिर शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन, 59 लोगों की हुई थी मौत

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में दशहरे के दिन हुए भीषण रेल हादसे के बाद बाधित रूट को रविवार को फिर से सुचारू किया गया। हालांकि आज सुबह ट्रैक साफ कराने के लिए मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ट्रैक खाली कराते समय लोगों ने यहां पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी फटकार वहां खदेड़ दिया।

आपको बता दें कि अमृतसर के जोड़ा फाटक इलाके के पास रविवार को गुस्साए लोगों ने दशहरे के जश्न के दौरान तेज रफ्तार रेल से कुचले जाने वाले 59 लोगों के परिवारों के प्रति पंजाब सरकार और रेलवे की उदासीनता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित किया था। वहीं, हादसे का शिकार हुए एक मृतक की मां ने घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार हमारे लिए चिंतित नहीं है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। सरकार को हमें नौकरियां देनी चाहिए क्योंकि हमारे परिवारों के मुखिया की घटना में मौत हो गई है।

वहीं, एक अन्य मृतक के परिजनों ने कहा कि पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिलने की जहमत तक नहीं उठाई। कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी शुक्रवार शाम को दशहरा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने शनिवार को रेल हादसे में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए थे।

Updated on:
21 Oct 2018 03:18 pm
Published on:
21 Oct 2018 03:18 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video