विविध भारत

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

3,499 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 9:24 AM IST
Amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए 3,499 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। पुलिस का कहना है कि यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। कुल 2,262 तीर्थयात्री पहलगाम और 1,237 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविरों की ओर रवाना हुए। अब तक 36,000 से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः भारी बारिश से पहले दिन ही अमरनाथ यात्रा बाधित, तस्वीरों में देखें मौसम का हाल
मौसम विभाग का ये अनुमान
इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि आज जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बालटाल और पहलगाम मार्गो पर बदली छाए रहने का अनुमान जताया है और साथ ही हल्की बारिश के भी आसार हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बारिश का असर अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर भी पड़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः खराब मौसम के बीच फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, कश्मीर के लिए रवाना हुआ जत्था
सोमवार को 5,791 तीर्थयात्री हुए थे रवाना
सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 5,791 तीर्थयात्री रवाना हुए थे। पुलिस ने बताया कि 4,047 और 1,744 तीर्थयात्रियों के दो समूह 201 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए थे। पहला समूह पहलगाम और दूसरा बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ था। इससे पहले खराब मौसम की वजह से तीर्थयात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई थी। यह तीर्थयात्रा तीन दिन तक स्थगित रही लेकिन मौसम में सुधार की वजह से इसे रविवार को बहाल कर दिया गया।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा कड़ी
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सरकार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। तीर्थयात्रियों पर संभावित आतंकी हमलों को लेकर सरकार सतर्क है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को सुरक्षाबलों की निगरानी में रखा गया है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता