इस बार काफी बड़े स्वरूप में हैं बाबा
चांदबड़ निवासी राम मालवीय बाबा अमरनाथ के दर्शन रविवार को कर चुके हैं, वे इस समय वापस जम्मू पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने चंदनबाड़ी से घोड़े कर लिए थे। रविवार को हम सुबह 7 बजे निकले थे और शाम को7 बजे तक पवित्र गुफा तक पहुंच गए। वैसे पैदल यात्रा में लगभग तीन दिन लगते हैं। बारिश के कारण रास्ते में फिसलन है, इसलिए घोड़े वाले भी 1200 के स्थान पर अब 2 हजार रुपए ले रहे हैं। भीड़ भी अधिक है, लेकिन दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।