विविध भारत

लॉकडाउन के बीच भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कल कश्मीर जाएंगे सेना प्रमुख

LoC पर संघर्ष विराम और आतंकी घुसपैठ की वारदातें बढ़ीं। हाल ही में सेना ने PoK में आतंकी लॉन्चपैड किए थे नष्ट। हालात का जायजा लेने और तैयारियों को जांचने जा रहे सेनाध्यक्ष।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2020, 6:45 PM IST
army chief loc visit
army chief loc visit

नई दिल्ली। एक तरफ देश-दुनिया में कोराना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है, तो दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क अपनी नापाक हरकतें जारी रखे हुए है। हाल ही में नियंत्रण रेखा (LoC) पर बढ़ते संघर्षविराम उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों को देखते हुए अब आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी का दौरा करने जा रहे हैं।

सेना के सूत्रों द्वारा बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख का यह घाटी दौरा ऐसे वक्त में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकियों को भारत में भेजने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं और वह अपने नापाक मंसूबों के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करना जारी रखे हुए है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, "सेना प्रमुख श्रीनगर जाएंगे जहां वह 15 कॉर्प्स द्वारा आतंकियों और घुसपैठियों के खिलाफ जारी अभियान की समीक्षा करेंगे और नियंत्रण रेखा पर तैयारी का भी जायजा ले सकते हैं।"

हाल ही में भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर के डुढनियाल इलाके में बने आतंकी लॉन्चपैड्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन पर सटीक हमला कर इन्हें नष्ट कर दिया था।

भारतीय सेना को यह कार्रवाई उस वक्त करनी पड़ी जब पाकिस्तान द्वारा केरन सेक्टर में कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के साथ ही घुसपैठ की कोशिश की गई। इस दौरान बीते 1 अप्रैल को भारतीय सेना ने पांच आतंकियों को भी केरन सेक्टर में मार गिराया था।

इन आतंकियों ने उसी लॉन्चपैड का इस्तेमाल किया था, जिन्हें डुढनियाल में भारतीय सेना ने बाद में नष्ट कर दिया था।

Updated on:
15 Apr 2020, 6:45 PM IST
Published on: