1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में प्रभावी लॉकडाउन के लिए सेना की तैनाती पर सामने आई हकीकत

इंडियन आर्मी ने मंगलवार को मीडिया रिपोर्टों पर पेश की सफाई। अखबारों में छपी खबरों को फर्जी और गलत करार देते हुए खारित किया। खबर छापने से पहले मीडिया से आधिकारिक स्रोत से पुष्टि के लिए कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 14 Apr 2020, 4:46 PM IST

Army in Gujarat Demo Pic

Army in Gujarat Demo Pic

नई दिल्ली। क्या गुजरात में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए भारतीय सेना की तैनाती की गई है? भारतीय थल सेना ने मंगलवार को इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए ऐसी सभी रिपोर्टों का खंडन किया है।

इसके साथ ही भारतीय सेना ने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिनमें यह कहा गया था कि सेना ने छुट्टी पर गए और रिटायर होने वाले सभी जवानों को भी कथितरूप से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

#Coronavirus: एक महीने से भी कम वक्त में 100 से हजारों पहुंची पॉजिटिव केस की संख्या, क्या है वजह

आर्मी सूत्रों के मुताबिक, "गुजरात में लॉकडाउन लागू करने के लिए सेना की तैनाती को लेकर कुछ प्रिंट मीडिया (अखबारों) में इससे संबंधित फर्जी और गलत खबरें छपी हैं। इसके अलावा अखबारों ने छुट्टी पर गए और रिटायर होने वाले सेना के जवानों की गतिविधि को लेकर दिए गए दिशानिर्देशों को भी छापा है। दोनों ही खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।"

सूत्रों ने आगे कहा, "मीडिया को सलाह दी जाती है कि वो खबर छापने से पहले ऐसी किसी भी जानकारी की आधिकारिक स्रोत से पुष्टि कर ले।"

गौरतलब है कि कोरोना वायरस पर लगाम कसने के लिए लागू किए गए तमाम उपायों के बाद ऐसे कई मामले और फर्जी मैसेज-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

Lockdown- क्या टर्मिनेटर के बेटे की तरह आप भी लॉकडाउन के दिनों का कर सकते हैं सही इस्तेमाल

इस मुद्दे पर किसी भी तरह की गलतफहमी ना रहे इसके लिए सेना अपने जवानों को लेकर आधिकारिक चैनलों के जरिये समय-समय पर एडवाइजरी और दिशा-निर्देश जारी करती रहती है।

बता दें कि बीते 25 मार्च से देशभर में लागू टोटल लॉकडाउन मंगलवार को खत्म होने वाला था, लेकिन इससे पहले सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।