विविध भारत

जानिए आसाराम के अरबों का साम्राज्य संभालने वाली महिला के बारे में

400 आश्रम और अरबों के साम्राज्य की देखरेख के लिए आसाराम की बेटी को करनी पड़ती हैं कई यात्राएं।

2 min read
bharti

नई दिल्ली। दुष्कर्म मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। उनके बेटे नारायण साईं भी करीब चार साल से सूरत की जेल में बंद हैं। इसके साथ उनके कई सेवादार भी पुलिस की गिरफ्त में पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद आसाराम के पास अब भी 400 आश्रम और अरबों का साम्राज्य है। यह संपत्ति अब उनकी बेटी भारती संभाल रहीं हैं। गौरतलब है कि आसाराम पिछले पांच सालों से जेल में हैं। इस दौरान उनकी संपत्ति की देखरेख के लिए कोई खास रिश्तेदार नहीं रह गया है। सिर्फ उनकी बेटी भारती ही जेल से बाहर हैं।

इधर आसाराम बापू स्टेज पर जप रहा था मंत्र उधर बीच सत्संग से गायब हो गई लड़की, 8 साल से हो रही तलाश

ये भी पढ़ें

कहीं बाप बना हैवान तो कहीं पड़ोसी ने लूटी इज्जत, बेटियों पर जुल्म की इंतहा

भरोसेमंद अनुयायियों का सहयोग मिल रहा

पूरे देश में आसाराम के 400 से अधिक आश्रम हैं और 40 स्कूल चल रहे हैं। ये पूरा नेटवर्क अब भारती चला रही हैं। आसाराम की गिरफ्तारी के बाद से भारती इस संपत्ति को कुछ भरोसेमंद अनुयायियों के सहयोग से संभाल रहीं हैं। गौरतलब है कि संत श्री आसारामजी ट्रस्ट एक चैरिटेबल संस्था के तौर पर रजिस्टर है। इसका मुख्य कार्यालय अहमदाबाद में स्थित है। ट्रस्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि देश के सभी राज्यों में फैले आश्रम का जिम्मा अब भारती के पास है। इसके लिए उन्हें काफी यात्राएं भी करनी पड़ती हैं।

बेटी भी रेप केस में आरोपी

सूरत की दुष्कर्म पीड़िता दोनों बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के साथ-साथ आसाराम की बेटी भारती और उनकी पत्नी लक्ष्मी को भी आरोपी बनाया है। सूरत रेप केस में आसाराम और नारायण साईं तो जेल की हवा खा रहे हैं,लेकिन भारती और लक्ष्मी ज़मानत पर रिहा हैं।

आसाराम का साथ देने का आरोप

पीड़िताओं ने बताया कि आसाराम के कुकर्मों में उसकी बेटी भी बाराबर की सहयोगी है। उनका कहना है कि वह आसाराम के इशारों पर काम करती थी। वह उसके लिए लड़कियों को गाड़ी में लेकर आती थी। इसके साथ वह आसाराम की पहरेदारी में लगी रहती थी। भारती अकसर लड़कियों को आश्रम में पहुंचाने का काम करती थी।

ये भी पढ़ें

पिता की ​हत्या कर बेटा पाना चाहता था सरकारी नौकरी, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश
Published on:
27 Apr 2018 10:48 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?