विविध भारत

Assam Mizoram Border Dispute: अमित शाह के दखल का असर, दोनों राज्य नरम पड़े

सीमा को लेकर उठे असम-मिजोरम विवाद में अमित शाह के दलख का दिखने लगा असर, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम सांसद का FIR से हटा नाम

2 min read

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्यों असम ( Assam ) और मिजोरम ( Mizoram ) के बीच चल रहा सीमा विवाद अब खत्म होने की उम्मीद नजर आ रही है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) के दखल का असर इस विवाद को सुलझाने की ओर दिख रहा है। शाह के दखल के बाद अब दोनों राज्यों ने एक दूसरे पर लगी एफआईआर ( FIR ) वापस ली है।

मिजारोम पुलिस ने जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ( Himanta Biswa Sarma ) का नाम एफआईआर से हटाया है वहीं असम सीएम ने भी निर्देश जारी कर मिजोरम के सांसद का नाम एफआईआर से हटाने को कहा है।

दरअसल असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे को इस विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया। राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों पर केस भी दर्ज किए गए। यहां तक कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर भी मिजोरम पुलिस ने FIR दर्ज की है।

सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम (Assam-Mizoram) के बीच तनाव अब कम होने की उम्मीद है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ट्वीट इस बात के संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच में आने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों के बयान में नरमी आई है। मिजोरम ने असम के सीएम का नाम एफआईआर से हटा दिया है।

मिजारोम सांसद के खिलाफ दर्ज FIR वापस
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ अपने राज्य में दर्ज FIR को वापस लेने का फैसला लिया है।

उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और कहा कि पुलिस को मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने को कहा गया है, लेकिन अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

बता दें कि मिजोरम के राज्यसभा सांसद वनलालवेना पर असम पुलिस ने 26 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी। उन पर प्रदेश की सीमा पर हुई हिंसा के बाद ये कार्रवाई की गई थी।

वहीं मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि, मिजोरम के सीएम की ओर से भी सीमा विवाद को सुलझाने की पेशकश की गई है और असम सरकार भी यही चाहती है ताकि पूर्वोत्तर का जज्बा बना रहे और हमारी सीमाओं पर शांति कायम रहें।

हालांकि जानकार इस सुलह और शांति की पहल के पीछे गृहमंत्री अमित शाह के दखल को मान रहे हैं। शाह ने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जल्द से जल्द इस सीमा विवाद को हल करने को कहा ताकि पूर्वोत्तर को लेकर ना पार्टी और राज्यों की छवि खराब हो।

इससे पहले कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर में हुई हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ मिजोरम में केस दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में मिजोरम पुलिस ने सीएम बिस्वा का नाम तो एफआईआर से हटा दिया है, लेकिन अधिकारियों के नाम अब भी शामिल हैं।

Published on:
02 Aug 2021 12:12 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?