विविध भारत

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Latest Updates: PM मोदी का अयोध्या में मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Live Ram Nagari Ayodhya में Ram temple construction की आधारशिला रखी जाएगी PM Narendra Modi बुधवार को अयोध्या राम जन्म भूमि कार्यक्रम में शामिल होंगे

2 min read
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Latest Updates: PM मोदी का अयोध्या में मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आज वो दिन आ गया है, जब राम नगरी अयोध्या ( Ram Nagari Ayodhya ) में राम मंदिर निर्माण ( Ram temple construction in Ayodhya ) की आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) बुधवार को अयोध्या राम जन्म भूमि ( Ayodhya Ram Janmabhoomi ) कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या में राम मंदिर ( Ram temple in Ayodhya ) के लिए 'भूमिपूजन' बुधवार को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) 'शिला पूजन', 'भूमि पूजन' और 'कर्म शिला पूजन' करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मुख्य पूजा दोपहर 12.44 और 12.45 बजे के बीच 32-सेकंड होगी। यह 'अभिजीत मुहूर्त' बताया जा रहा है। माना जाता है कि इसी मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था।

- प्रधानमंत्री 5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान करेंगे

- 9:35 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान दिल्ली से उडेंगा

- PM का विमान 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करेंगा

- PM 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे

- PM का हेलिकॉप्टर 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज में उतरेगा

- PM 11:40 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचेंगे, 10 मिनट दर्शन-पूजन

- 12 बजे PM मोदी का राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम

- PM मोदी यहां 10 मिनट में रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे

- PM 12.15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण करेंगे

- इसके बाद 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा

- PM 12:40 बजे राम मंदिर निर्माण के लिए नीवं की ईंट रखेंगे

- 2:05 बजे PM साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे

- 2:20 बजे PM मोदी का हेलिकॉप्टर लखनऊ के लिए उड़ेगा भरेगा

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। संघ सूत्रों के अनुसार भागवत राजधानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचे हैं। संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार लखनऊ से अयोध्या कार्यक्रम में संघ के कौन-कौन प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे, इसको लेकर सोमवार देर शाम संघ कार्यालय भारती भवन में बैठक हुई। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी अयोध्या नहीं जाएंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि करोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण की वजह से पूर्व सीएम कल्याण सिंह भूमि पूजन के कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

काशी में मुस्लिम महिलाएं कर रही हैं रामचरित मानस का पाठ, मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने जारी किया ‘श्रीराम पोस्टर’
Updated on:
05 Aug 2020 09:52 am
Published on:
05 Aug 2020 09:45 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा