10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी में मुस्लिम महिलाएं कर रही हैं रामचरित मानस का पाठ, मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने जारी किया ‘श्रीराम पोस्टर’

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन औरर विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही के इन्द्रेश नगर स्थित सुभाष भवन में फाण्उडेशन की नाजनीन अंसारी के नेतत्रत्व में मुस्लिम महिलाएं राम चरित मानस का पाठ कर रही हैं जो भूमि पूजन तक जारी रहेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 5 Aug 2020, 9:11 AM IST

Ramcharit Manas

राम चरति मानस पाठ

वाराणसी. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन को लेकर लोगों में उत्साह देखने लायक है। इसे लेकर देश भर में खुशी का माहौल है। इस खुशी में धर्म की दीवार भी टूटती नजर आ रही है। धर्म नगरी काशी में मुस्लिम महिलाएं राम चरित मानस का पाठ कर रही हैं। राम मंदिर निर्माण की खुशी में ये महिलाएं खुद का लिखा हुआ भजन भी गा रही हैं।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही के इन्द्रेश नगर स्थित सुभाष भवन में फाण्उडेशन की नाजनीन अंसारी के नेतत्रत्व में मुस्लिम महिलाएं राम चरित मानस का पाठ कर रही हैं जो भूमि पूजन तक जारी रहेगा और बाद ये महिलाएं भगवान राम की आरती करेंगी। इन महिलाओं का कहना है कि वो मंदिर निर्माण से बेहद खुश और उत्साहित हैं। उन्होंने भूमि पूजन को उत्सव की तरह मनाने की बात कही। इस दौरान मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की ओर से भगवान राम का एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसपर उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है भगवान श्रीराम पूरी कायनात के मालिक हैं। सभी को उनकी आराधना करनी चाहिये।


इन मुस्लिम महिलाओं का मनना है कि सालों पुराना झगड़ा समाप्त हो चुका है और देश में राम के नाम पर कोर्इ फसाद अब नहीं होगा। फाउण्डेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी का कहना है कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं। धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदल जाते। कहा कि बाबर द्वारा मंदिर को तोड़वाया गया, जिससे हमारे पूर्वज दुखी थे। अब मंदिर निर्माण से वो स्वर्ग में भी खुश होंगे।


रामचरितमानस पाठ के दौरान विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. राजीव श्रीवास्तव, नजमा परवीन, अर्चना भारतवंशी, डा. मृदुला जायसवाल, नगीना बेगम, नाजमा बानो, सोनी, पूनम श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, सरोज देवी, गीता देवी, अर्चना श्रीवास्तव, मैना देवी, रमता, प्रियंका, इली, खुशी, उजाला, दक्षिता, शालिनी आदि मौजूद रहे।