विविध भारत

भारत बायोटेक का दावा, वर्ष 2021 के इस महीने में लॉन्च हो जाएगी कोरोना की देसी वैक्सीन

Coronavirus संकट के बीच Bharat Biotech का बड़ा दावा भारत बायोटेक ने बताया जून 2021 में लॉन्च होगी कोरोना की देसी वैक्सीन आईसीएमआर के साथ मिलकर 'कोवैक्सीन' पर काम कर रही भारत बायोटेक
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2020, 9:03 AM IST
Bharat Biotech Covaxin
जून 2021 में लॉन्च होगी कोरोना की देसी वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बना हुआ है। यही वजह है कि दुनियाभर की नजरें कोरोना की वैक्सीन पर टिकी हुई हैं। वहीं देश में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार ट्रायल किए जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ( Bharat Biotech )ने स्वदेशी कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है। कोवैक्सिन पर काम कर रही भारत बायोटेक के मुताबिक भारत की देसी वैक्सीन अगल वर्ष यानी 2021 के जून तक लॉन्च कर दी जाएगी।

भारत में इस कंपनी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की ओर से तीसरे चरण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी का दावा है कि वह अगले साल के जून तक कोरोना की वैक्सीन लांच कर देगा।

कंपनी की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 12 से 14 राज्यों में 20,000 से अधिक लोगों को ट्रायल में शामिल करेगी।

भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरॉलजी के साथ मिलकर कोरोना वायरस वैक्सीन बना रही है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता