विविध भारत

बिहार के मोतिहारी में NGO की रसोई में बॉयलर फटा, 4 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के मोतिहारी के बड़े हादसा में चार लोगों की मौत सुगौली में NGO की रसोई में खाना बनाते समय बॉयलर फटा

less than 1 minute read

नई दिल्ली। बिहार के मोतिहारी से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बड़े हादसा में चार लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मोतिहारी के सुगौली में शनिवार तड़के एक गैर-सरकार संस्था (एनजीओ) की रसोई में खाना बनाते समय बॉयलर फट गया।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। बॉयलर इतनी तेज आवाज के साथ फटा कि आसपास का इलाका दहल उठा।

घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी तेज आवाज के साथ बॉयलर फटने से लोगों की नींद खुली और चारों और चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। तभी उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड़ को दी।

ये भी पढ़ें

चिराग पासवान के तीखे तेवर पार्टी का पूरे देश में करेंगे विस्तार

Updated on:
16 Nov 2019 03:02 pm
Published on:
16 Nov 2019 09:42 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश