विविध भारत

Bihar Assembly Polls: शेखपुरा में पीठासीन पदाधिकारी बेहोश, पहले घंटे में 5 फीसदी मतदान

Bihar Assembly Election शेखपुरा के हथियावां मीडिल स्कूल बूथ पर पीठासीन अधिकार हुए बेहोश अस्पताल में चल रहा पीठासीन अधिकारी का इलाज शुरुआती एक घंटे में 5 फीसदी हुई वोटिंग

less than 1 minute read
Oct 28, 2020
बिहार में पहले चरण का मतदान जारी

नई दिल्ली। कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच सुबह सात बजे से बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly
Election ) के पहले चरण में 71 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। शेखपुरा बूथ पर पीठासीन अधिकारी ( Presiding Officer ) के बेहोश होने की जानकारी मिली है।

दरअसल शेखपुरा के हथियावां मीडिल स्कूल बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में ही उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इधर, शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 154 पर मतदान कर्मियों पर मतदान बाधित करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने हंगामा किया है।

वहीं पहले चरण के मतदान के पहले घंटे की बात करें तो सुबह आठ बजे तक 5 फीसदी मतदान हुआ है। पटना में सबसे ज्यादा 4 फीसदी वोट पड़े जबकि औरंगाबाद में ढाई प्रतिशत मतदान हुआ।

Published on:
28 Oct 2020 09:45 am
Also Read
View All