विविध भारत

CAA के खिलाफ RJD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, NH पर भैंस लेकर उतरे और रेलवे ट्रैक पर लगाई आग

देशभर में नागरिकता कानून के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच RJD का बिहार बंद आज RJD और महागठबंधन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कैमूर जिले के मोहनिया में रेल ट्रैक को जाम कर दिया

less than 1 minute read

नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता कानून के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय जनता पार्टी ने बिहार में आज बंद का आह्वन किया है।

इस दौरान आरजेडी और महागठबंधन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कैमूर जिले के मोहनिया में रेल ट्रैक को जाम कर दिया।

हाथ में झंडा लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े।

रेलवे स्टेशन पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों को जीआरपी और आरपीएफ ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बात मानने से साफ इनकार कर दिया।

यहां तक कि प्रदर्शनकारी आसनसोल वाराणसी पैसेंजर के इंजन पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया।

हालांकि पुलिस ने बामुश्किल लोगों को शांत कराने हुए रेलवे ट्रैक खाली कराया। वहीं, आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बिहार के हाजीपुर में हाजीपुर-मुज्जफ्फरपुर NH-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया।

यहां आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो को लेकर नेशनल हाईवे पर उतर आए। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने भैंसों पर भी नागरिकता कानून वाले पोस्टर टांग रखे थे।

इसके साथ ही दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया। जहानाबाद में कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर हंगामा किया।

उन्होंने पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोककर ट्रैक पर आग लगा दी।

इसके साथ ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में हाथ में मशाल लेकर सीएए के खिलाफ जुलूस निकाला।

ये भी पढ़ें

CAA विरोध पर सरकार सख्त, IB मंत्रालय ने टीवी चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी

Updated on:
21 Dec 2019 01:11 pm
Published on:
21 Dec 2019 09:56 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी