गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NPR को लेकर पहले ही संकेत दे दिए थे। अमित शाह के अनुसार 2021 की जनगणना में पहली बार एनपीआर तैयार किया जाएगा, जो डिजिटल होगा। 2021 की जनगणना अब तक की सबसे महंगी प्रक्रिया होगी, जिसमें कुल 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2021 में होने वाली 16वीं भारतीय जनगणना फरवरी 2021 तक जारी रहेगी और एक मार्च की मध्यरात्रि को समाप्त होगी।