बिड़ला सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने देश में बिगड़ रही अर्थ व्यवस्था के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया। यहीं नहीं, सीएम ने 'मोदी है तो मंदी है' का नारा तक दे डाला। गहलोत ने कहा कि आज देश का उद्यमी लाचार और पीड़ित है। उद्योग धंधे बंद पड़े हैं लेकिन कोई नहीं बोल रहा, बस मोदी और शाह ही अपनी बात बोल रहे हैं।