विविध भारत

लालू के सामने ही तेज प्रताप-ऐश्वर्या में हो गई थी मारपीट! झगड़े में बार-बार आता था तलाक का जिक्र

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला किया है। तेज ने स्थानीय अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है, जिसके बाद से उनकी 5 माह पुरानी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है।

2 min read
Nov 07, 2018
लालू के सामने ही तेज प्रताप-ऐश्वर्या में हो गई थी मारपीट! झगड़े में बार-बार आता था तलाक का जिक्र

नई दिल्ली। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला किया है। तेज ने स्थानीय अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है, जिसके बाद से उनकी 5 माह पुरानी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि पूरा परिवार तेजप्रताप यादव के इस फैसले के विरोध में खड़ा है। यहां तक कि पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी बेटे तेज के इस फैसले से किनारा कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल उनके तेवर ढीले पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं।

वहीं, तेज प्रताप के तलाक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट में दाखिल अर्जी में तेजप्रताप ने बताया कि उनके और पत्नी ऐश्वर्या के रिश्ते इस कदर खराब हो चुके हैं कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी और यह सब पिता लालू प्रसाद की जानकारी में था। तेजप्रताप का तो यहां तक कहना है कि जब भी उन दोनों के बीच झगड़ा होता था तो एश्वर्या उनको तलाक लेने के लिए उकसाती थी। तेज प्रताप के आरोपों के अनुसार ऐश्वर्या दोनों भाईयों के बीच मनमुटाव कराना चाहती थी। अर्जी के अनुसार 9 जून और 11 जून को भी उन दोनों के बीच झगड़ा और हाथापाई हुई थी। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे पर पानी तक फेंक दिया था।

वहीं, तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच झगड़े की खबर के बाद सोशल मीडिया इस मामले को हाथों—हाथ ले रहा है। तेज प्रताप की सगाई, मेंहदी की रस्म और शादी से जुड़ी कई फोटो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रही हैं। यहां एक चौंकाने वाली बात यह भी है कि सगाई के बाद जिस ऐश्वर्या के लिए उन्होंने कभी चाहत भरी शायरी और पोस्ट शेयर की थी, आज उसी से वो तलाक लेने पर अड़े हैं।

ये भी पढ़ें

तलाक का फैसला नहीं बदल सकता, कौन जाने पिताजी को कब जमानत मिलेगी- तेज प्रताप यादव

Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश