विविध भारत

बिहार: एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों का प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़

दलित कानून (एससी-एसटी एक्ट) के विरोध उतरे सवर्णों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर सड़कों पर जाम लगा दिया।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 12:17 PM IST
news
बिहार: एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों का प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़

नई दिल्ली। दलित कानून (एससी-एसटी एक्ट) को लेकर बिहार के कई जिलों में गुरुवार का बवाल खड़ा हो गया है। यहां दलित कानून (एससी-एसटी एक्ट) के विरोध उतरे सवर्णों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर सड़कों पर जाम लगा दिया। राज्य के नालंदा, बेगूसराय और बाढ़ जिले में लोग सड़कों पर उतर आए और एक्ट के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस बीच गया में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके साथ ही कई इलाकों में पथराव पर किया।

सवर्णों का सरकार के खिलाफ गुस्सा तेज

दरअसल, दलित कानून (एससी-एसटी एक्ट) को लेकर सवर्णों का सरकार के खिलाफ गुस्सा तेज हो चला है। एक्ट के विरोध में प्रदर्शनकारियों का सबसे बड़ा प्रदर्शन गया में देखने को मिला। यहां प्रदर्शनकारियों ने मानपुर में बाजार-हाट को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे अफसरों के साथ झड़प के बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठचार्ज कर दिया। वहीं, बेगूसराय में प्रदर्शनकारियों ने नगर थाना के काली स्थान चौक, हेमरा चौक और मोहनपुर-राजौरा सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके बाद भीड़ ने वाहनों के टायरों को आग लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने किया बंद का आह्वान

आपको बता दें कि बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने बंद का आह्वान किया था। बंद शामिल लोगों ने शहर के काली स्थान चौक और बीपी स्कूल चौक समेत कई इलाकों को जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। यहां प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठा रहे हैं। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस बीच किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत