विविध भारत

Coronavirus: BJP विधायक निकले कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में किया गया भर्ती

Haryana में BJP MLA Subhash Sudha की रिपोर्ट Corona Positive Gurugram स्थित Medanta Hospital में किया भर्ती कुछ समय पहले ही करवा चुके Operation, 22 जून को भी किया था भर्ती

2 min read
बीजेपी नेता को हुआ कोरोना, अस्पताल में किया भर्ती

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गई है। इस बीच हरियाणा ( Coronavirus in Haryana ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेता कोरोना पॉजिटिव ( Coronavirus Positive ) पाए गए हैं। संक्रमण की खबर लगते हुए ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra ) जिले की थानेसर का जहां भाजा विधायक सुभाष सुधा (Subhash Sudha) की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सुभाष सुधा को गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल ( Medanta Hospital ) में भर्ती कराया गया।

एक और भाजपा नेता में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभी सीट से विधायक सुभाष सुधा कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालात अभी स्थिर बनी हुई है। आपको बता दें कि कोरोना के लक्षण नजर आने पर भाजपा विधायक को मेदांता अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

दरअसल शनिवार को ही भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ने लगी थी, उन्होंने सांस लेने में भी थोड़ी दिक्कत हो रही थी। उनकी कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था।
हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें शनिवार को ही अस्पताल भर्ती करवा दिया गया था। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हुई कि उन्हें कोरोना हुआ है।

22 जून को भी करवाया गया था भर्ती
ये पहली बार नहीं है एक हफ्ते पहले यानी 22 जून को भी भाजपा विधायक को एक निजी अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर भर्ती करवाय गया था।

इतना ही नहीं कोरोना वायरस से संक्रमित होने से पहले ही विधायक का एक ऑपरेशन भी मेदांता हॉस्पिटल में करवाय गया था। ऑपरेशन के बाद से ही वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बेड रेस्ट पर थे।

दिल्ली के साथ-साथ सटे राज्यों में भी कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा की बात करें तो पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 402 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

अब तक 13,829 कोरोना से संक्रमित
इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13,829 पहुंच गया है. कोरोना की वजह से 5 मरीजों की मौत भी हो गई। 72 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 53 मरीज ऑक्सीजन के सहारे हैं, तो 19 वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

सुधर रहा है रिकवरी रेट
प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया। यही नहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी हर रोज हो रहे इजाफे से रिकवरी रेट में सुधार आया है।

Published on:
29 Jun 2020 04:54 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश