विविध भारत

लाहौल घाटी: वोटरों की राह आसान बनाने BRO ने रोहतांग पास से हटाया 30 फीट बर्फ, पांच महीने की मेहनत के बाद रास्ता शुरू

BRO ने रोहतांग पास परियोजना का काम पूरा किया रविवार सुबह 4 बजे लाहौल घाटी से मनाली तक का मार्ग तैयार अब वोटिंग के लिए गाड़ियों से आसानी से आ-जा सकेंगे वोटर
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2019, 2:10 PM IST
Lahaul valley
लाहौल घाटी: वोटरों की राह आसान बनाने BRO ने रोहतांग पास से हटाया 30 फीट बर्फ, पांच महीने की मेहनत के बाद रास्ता शुरू

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सुविधाएं और कवायदें की जा रही हैं, वहीं लाहौल घाटी में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने भी एक मिसाल पेश की है। सालभर में कई चुनौतियों को पार करते हुए BRO ने रोहतांग पास की मदद से लाहौल घाटी को मनाली से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया है। अब यहां के मतदाताओं को वोटिंग करने के लिए आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

रविवार तड़के 4 बजे पूरा हुआ प्रोजेक्ट

BRO ने यह काम रविवार तड़के 4 बजे तक संपन्न कर लिया। इस निर्माणकार्य के दौरान सालभर कभी मौसम की मार रही तो कभी अन्य रूकावटें, लेकिन फिर भी काम तय समय पर पूरा हुआ। सालभर में कभी बर्फबारी, कभी भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जुझते हुए रोहतांग पास से 30 फीट की बर्फ हटाने का काम किया गया।

पिछले पांच महीनों से जारी है काम

यह काम पिछले पांच महीनों से जारी है। अब रोहतांग पास पर इस तरह का मार्ग तैयार हो चुका है कि वोटर गाड़ियों से आवाजाही कर सकते हैं। बता दें कि इस कठिन काम को अंजाम देने के लिए जवानों को बेहद खराब मौसम में भी 12-12 घंटों की शिफ्ट में काम करना पड़ा। वहीं, बीते साल के मुकाबले इस साल इलाके में अधिक बर्फबारी दर्ज की गई।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता