नई दिल्ली। मौसम विभाग ( IMD ) ने रविवार को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इन इलाकों में 19 और 20 मई को 48 घंटे तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।