दिल्ली समेत पूरे देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हंगामा व प्रदर्शन जारी बेंगलुरू, कलबुरगी और शिवमोगा में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हंगामा व प्रदर्शन जारी है।
पुलिस ने गुरुवार को कर्नाटक में बेंगलुरू, कलबुरगी और शिवमोगा में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में इतिहासकार रामचंद्र गुहा भी शामिल हैं। वहीं, इस बीच बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के बीच एक गजब वाक्या सामने आया है।
दरअसल, बेंगलुरु टाउन हॉल पर CAA के विरोध में विरोध प्रदर्शन चल रहा था और प्रदर्शनकारी जगह को खाली करने के लिए तैयार नहीं थे।
इस दौरान बेंगलुरु (मध्य) के DCP चेतन सिंह राठौर ने कुछ ऐसा किया कि सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे सभी प्रदर्शन कारी चुपचाप वहां से चले गए।
सोशल मीडिया पर डीसीपी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, हाथ में माइक थामे DCP चेतन सिंह राठौर प्रदर्शनकारियों से वहां से जाने की अपील कर रहे थे, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया।
इस बीच लोगों को शांत होता न देख DCP ने उनसे कहा कि अब वह एक गाना सुनाएंगे, जिसमें सभी देशवासी उनके साथ खड़े होंगे।
इसके बाद DCP ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। राष्ट्रगान को सुन सभी प्रदर्शनकारी एक साथ और चुपचाप खड़े हो गए। यहां तक कि राष्ट्रगान खत्म होने के बाद सभी प्रदर्शनकारी वहां से चुपचाप चले गए।
बेंगलुरु एक पुलिस के अनुसर तीन दिन से धारा 144 लागू होने के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठे होने की कोशिश कर रहे लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को बेंगलुरू के टाउन हॉल में हिरासत में रखा गया है।
टाउन हॉल में प्रदर्शनकारी आजादी के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर बसों में भर दिया।
प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में रखने के लिए जा रहे प्रदर्शनकारी बसों के अंदर से नारेबाजी कर रहे थे।