विविध भारत

CAA Violence : केवल गर्भवती होने मात्र से जमानत की हकदार नहीं हो सकती सफूरा जरगर – Delhi Police

  सफूरा पर CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप है। दिल्ली हाईकोर्ट में पुलिस ने सफूरा की जमानत अर्जी का विरोध किया। जामिया समन्वय समिति की सदस्य के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज है।

2 min read
safoora zargar
दिल्ली हाईकोर्ट में पुलिस ने सफूरा की जमानत अर्जी का विरोध किया।

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ( JMIU ) की छात्रा सफूरा जरगर ( Safoora Zargar ) की जमानत याचिका ( Bail Plea ) पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ( Delhi High Court ) में सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने सुनवाई के दौरान सफूरा की अर्जी का विरोध किया।

दिल्ली हाईकोर्ट ( Delhi High Court ) में पुलिस ने दलील दी कि पिछले 10 वर्षों में तिहाड़ जेल ( Tihar jail ) में 39 महिला कैदियों की डिलीवरी हो चुकी हैं। केवल गर्भवती होने मात्र से सफूरा जरगर का मामला खास नहीं माना जा सकता। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने सफूरा जरगर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में स्टे‍टस रिपोर्ट ( Delhi High Court ) भी पेश की।

दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर पर इसी साल फरवरी में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ भड़काऊ भाषण ( Inflammatory speech ) देने का आरोप है। जामिया समन्वय समिति के सदस्य सफूरा जरगर ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़काऊ भाषण दिया था। उसके बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी।

इसके तहत सफूरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट कर रहा है।

बता दें कि 4 महीने की गर्भवती सफूरा ने दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। लेकिन बीते 4 जून को हुई सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा करने का विरोध किया था।

सफूरा को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनको दिल्ली हिंसा मामले में बहुत ही सख्त प्रावधान वाले UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Updated on:
22 Jun 2020 04:19 pm
Published on:
22 Jun 2020 04:17 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन